पानी की किल्लत दूर करने को छठ घाटों पर कराएं बो¨रग
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध छठ घाट पंतित का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी सतीश कुमार ¨सह ने कई आवश्यक निर्देश दिए।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध छठ घाट पंतित का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी सतीश कुमार ¨सह ने कई आवश्यक निर्देश दिए। वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा बातचीत के दौरान जिलाधिकारी को यह बताया गया कि इस वर्ष यहां पानी की कमी हो गई है। जिसके कारण छठव्रतियों को परेशानी होगी। लोगों के इस जानकारी पर जिलाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को इस समस्या को दूर करने के लिए बो¨रग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस पर्व में पानी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से भी घाटों की साफ सफाई में सहयोग देने की अपील की। पूजा समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को पंतित धाम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमें इस स्थान की महत्ता की जानकारी काफी पहले से हैं। हम भी पड़ोस के जिले औरंगाबाद के ही रहने वाले हैं। बचपन से ही पंतित धाम की चर्चा सुनते आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह स्थान अध्यात्मिक रुप से काफी मायने रखता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। जिलाधिकारी ने यहां अस्थायी तौर पर गोताखोरो की तैनाती किए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कुर्था सूर्यमंदिर परिसर में नवनिर्मित स्नानागार का भी उद्घाटन किया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने स्थानीय डाकबंगला में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस पर्व में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसे लेकर सभी आवश्यक तैयारी में जूट जाएं। इस मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुधांशु, सूर्यमंदिर कमेटी के आदित्य कुमार ¨टकू, पंकज कुमार उर्फ सन्नी, अशोक चौरसिया, श्रवण कुमर, विनोद सैंडिल आदि लोग मौजूद थे।