आग से हजारों रुपये की रबी फसल खाक
अरवल। शहरतेलपा ओपी क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार को एक खलिहान में आग लग जाने के कारण हजारो रूपए मूल्य की रबी फसल जलकर खाक हो गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:49 AM (IST)
अरवल। शहरतेलपा ओपी क्षेत्र के चैनपुर गांव में मंगलवार को एक खलिहान में आग लग जाने के कारण हजारो रूपए मूल्य की रबी फसल जलकर खाक हो गई। किसान बलदेव यादव के खलिहान में आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और उनलोगों ने अग्निशमन दस्ते के लोगों को इसकी जानकारी दी। वे लोग खुद भी अपने संसाधनों के जरिए आग बूझाने में लग गए। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे लेकिन तब तक गांव के लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। किसान बलदेव यादव ने बताया कि अगलगी की इस घटना में 50 हजार रूपए से अधिक की रबी फसल जलकर खाक हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें