मुखिया के घर से लाखों की चोरी
अरवल। परासी थाना अंतर्गत परासी गांव के मुखिया प्रिया कुमारी के घर रात्रि में अज्ञात चोरों ने नगदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
अरवल। परासी थाना अंतर्गत परासी गांव के मुखिया प्रिया कुमारी के घर रात्रि में अज्ञात चोरों ने नगदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मुखिया पति विजय कुमार ने बताया कि रात्रि में हम लोग दूसरे मंजिल पर सो रहे थे।सुबह जग कर नीचे उतरे तो देखा कि घर का समान इधर उधर समान बिखरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह देखते ही उन्होंने अपनी पत्नी को बुलाया।तो वह भी देख कर अवाक रह गई। चोर घर में कैसे घूंसा यह भी पता नहीं चल पा रहा है। मुखिया प्रिया कुमारी ने बताया कि 18 हजार रुपये नगदी के साथ ही मंगलसूत्र, चैन, टॉप, बाली समेत कई महंगे जेवरात चोरों ने चुरा ली। उन्होंने बताया कि बुधवार को जेवर को नीचे के अलमीरा में रखी थी। और रात्रि में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी परासी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। थाना अध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले पुलिस के गिरफ्त में होंगे।बताते चलें कि मुखिया के घर के चोरी की इस घटना को लेकर लोगों में दहशत एवं आतंक का वातावरण कायम हो गया है। उनलोगों का कहना है कि जब चोर जनप्रतिनिधियों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं तो फिर आम लोगों की क्या स्थिति होगी। उनलोगों ने पुलिस प्रशासन के लोगों से इस प्रकार की घटना पुनर्रावृति रोके जाने की मांग की है।