प्रमंडलीय रैली को सफल बनाने का निर्णय
अरवल। जदयू के जिला कार्यालय में गुरुवार को बैठक आयोजित कर 19 फरवरी को गया के गांधी मैदान में प्रमंडलीय रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
अरवल। जदयू के जिला कार्यालय में गुरुवार को बैठक आयोजित कर 19 फरवरी को गया के गांधी मैदान में प्रमंडलीय रैली को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए तैयारी समिति का भी गठन किया गया। इस कमेटी में जितेंद्र पटेल, मंजु देवी, मिथिलेश कुमार, संजय शर्मा तथा आनंद वर्मा को शामिल किया गया है। बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 19 फरवरी की रैली काफी महत्वपूर्ण है। उस रैली को हर हाल में सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को सभी प्रखंड एवं पंचायत प्रभारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के संगठन प्रभारी रूबल रविदास, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार ¨सह, जितेंद्र कुशवाहा, रामरतन कुशवाहा, नीरज कुमार सिन्हा, टूटू शर्मा, मंजु देवी, रामकिशोर वर्मा, रवि चंद्रवंशी तथा किनेश्वर ¨सह के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।