होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का रखें ख्याल : जिलाधिकारी
अरवल कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर अंकुश लगाने हेतु जिला पदाधिकारी जे प्रियदर्शिनी ने सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में की। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अबतक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
अरवल : कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर अंकुश लगाने हेतु जिला पदाधिकारी जे प्रियदर्शिनी ने सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में की। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अबतक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही आगे की रणनीति पर व्यापक दिशा निर्देश दिये गए। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने डेडिकेटेड कोविड सेन्टर में अधिक से अधिक बेड की संख्या करने का निदेश दिया। दवा व आक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए दवा का किट एवं उनकी स्थिति पर नजर रखें। जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि कोविड संक्रमित व्यक्तियों के होम आइसोलेशन की स्थिति में मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर सुविधा मुहैया कराएं। सिविल सर्जन को निदेश दिया गया कि जिले में दो एम्बुलेंस को कोविड मरीजों हेतु अनिवार्य रखेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र छात्राओं के लिए महा अभियान के तहत आठ जनवरी को टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को टीकाकरण करवाने के लिए सुनिश्चित करें। साथ ही सभी उच्च विद्यालयों में शेषन सत्र स्थापित करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता ज्योति कुमार, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविद कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शशि भूषण, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विदुर भारती के अलावा अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
अरवल में 27 लोग कोरोना पाजिटिव मिले : जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार की शाम पांच बजे तक जिले में कुल 1436 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 27 लोग पाजिटिव पाए गए। देर शाम तक आरटीपीसीआर जांच जारी थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर में 292 लोगों की जांच में पांच स्वास्थ्य कर्मी पाजिटिव पाए गए। एक अन्य भी पाजिटिव पाया गया।