आंधी-पानी ने मचाई तबाही, कई जगहों पर गिरे बिजली के पोल
अरवल तेज आंधी पानी ने बुधवार को जिले में भारी तबाही मचाई है। इसके कहर से एक वृद्ध महिल
अरवल
तेज आंधी पानी ने बुधवार को जिले में भारी तबाही मचाई है। इसके कहर से एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने के साथ-साथ विभिन्न मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। कुछ जगहों पर बिजली के तार तथा खंभे भी उखड़ गए जिससे विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गया। करपी थाना क्षेत्र के नादी गांव में तेज आंधी पानी से दीवार गिरने से 60 वर्षीय महिला ललिता देवी की मौत दीवार से दबकर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार
तेज आंधी तूफान के दौरान वह अपने घर में थी। इसी दौरान अचानक उनके ऊपर ही दीवार गिर गई, जिससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। जिला मुख्यालय अवस्थित भगत सिंह चौक पर बारिश का पानी जमा हो गया। वहीं नहर सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
इधर करपी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार की स्थिति बारिश के पानी से नारकीय हो गया। बाजितपुर मेला निवासी बीरेंद्र कुमार के पोल्ट्री फार्म में लगे सीमेंट की करकट को तेज आंधी से काफी नुकसान पहुंचा। तेज आंधी तूफान के कारण एनएच 110 पर बाजितपुर मठिया के पास विशालकाय पेड़ के गिर जाने के आवागमन बाधित हो गया। इस रास्ते से जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्गो का सहारा लेते देखे गए। वहीं प्रखण्ड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी इससे बाधित हो गया। इधर कलेर प्रखंड क्षेत्र के मेहंदिया स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक ऑटोमोबाइल्स के समीप पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। हालांकि जल्द ही पेड़ हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया। सड़कों पर जलभराव का नजारा कायम हो गया। इससे आम की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बाग में काफी मात्रा में आमों की ढेर लग गई है। किजर में तेज आंधी में कई पेड़ पौधे टूट गए। वहीं कई लोगों के घरों में लगे सीमेंटेड करकट टूट कर बिखर गए। किजर कुर्था मोड़ पर बना अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट की छावनी भी उड़ गया। सब्जी तथा गेंदा फूलों की खेती करने वाले किसानों को भी काफी क्षति हुई है। वर्षा के पानी के कारण किजर कुर्था मोड़ से पश्चिम एनएच 110 पर काफी जलजमाव की स्थिति कायम हो गई। किजर के इलाके में बुधवार को अचानक आई तेज आंधी से कई विद्युत के पोल भी उखड़ गए। एसएच 69 स्थित किजर कुर्था रोड के खैराडीह ग्राम के पास हाईटेंशन 11 हजार केवीए का विद्युत पोल आंधी में गिरा है। जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है।