एसपी ने बच्चों को पढ़ाया ईमानदारी और निष्ठा का पाठ
जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करती है। उन्होंने कहा हमें ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने की जरूरत है।
संवाद सहयोगी, कलेर, अरवल : पुलिस कप्तान हिमांशु शंकर त्रिवेदी रविवार को शिक्षक की भूमिका में दिखे। परासी स्थित एक कोचिंग सेंटर में पहुंचकर एसपी ने बच्चों के समक्ष अपना अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि पढ़ाना उनका हमेशा से शौक रहा है। विद्यार्थियों ने कई सवाल पुलिस अधीक्षक से किए व पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से भी कई प्रश्न किए। उन्होंने कहा कि आप सभी विद्यार्थी हमारे देश के भविष्य हैं। आपकी शिक्षा आपको आगे लेकर जाएगी। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है।
Jamui Bihar News: 2019 में हुई थी जिस मां की हत्या, कातिल निकला उसी का बच्चा
जीवन में सफलता प्राप्त करने और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण साधन है। यह हमें जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करती है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा से ईमानदारी व सच्ची निष्ठा के साथ कार्य करने की जरूरत है।
इसमें पढ़ाई हो या देश सेवा। बताया कि हमें अपने जीवन में जो भी लक्ष्य प्राप्त करना है उसके बारे में आज से नहीं, बल्कि अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। हमें हमेशा समय का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन की कई घटनाओं का उदाहरण पेश किया। समझाया कि कभी भी जीवन में विफल होने पर हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते रहते है।