ट्रक की ठोकर से छात्रा की मौत
अरवल। पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर अवस्थित महेंदिया थाना क्षेत्र के वलिदाद बाजार में शुक्रवार को ट्रक की ठोकर से एक छात्रा की मौत हो गई।
अरवल। पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर अवस्थित महेंदिया थाना क्षेत्र के वलिदाद बाजार में शुक्रवार को ट्रक की ठोकर से एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और उनलोगों ने चालक को पकड़ लिया। इतना ही नहीं चालक को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की गई और एनएच 139 को जाम कर प्रदर्शन किया गया। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष उमा शंकर ¨सह तथा परासी के थानाध्यक्ष धनंजय कुमार वहां पहुंचे। सबसे पहले उनलोगों ने चालक को उनलोगों से मुक्त कराया। पुलिस की तत्परता के कारण उसकी जान बची और उसे थाना ले जाया गया।पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन वे लोग मानने को तैयार नहीं थे। वे लोग मृतक के परिजनों को मुआवजे दिए जाने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव भी वहां पहुंचे। आसपास के कई गणमान्य लोग भी सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने में लग गए। प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के साथ ही गणमान्य नागरिकों के हस्तक्षेप से वे लोग माने। इस दौरान बीडीओ द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपए का चेक दिया गया। चेक दिए जाने के बाद ही सड़क जाम समाप्त हुआ परिणामस्वरुप इस व्यस्त मार्ग पर वाहनों का परिचालन आरंभ हुआ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महरौली निवासी लाल बाबू यादव की पुत्री पुनम कुमारी प्रतिदिन अपने घर से को¨चग करने के लिए वलिदाद जाया करती थी। वह को¨चग कर घर वापस लौट रही थी कि ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया। इस घटना को लेकर उसके परिजनों में हाहाकार मच गया। उसकी मां शव के समीप बेशुद गिरी हुई थी। गांव की महिलाएं उसे संभालने में लगी हुई थी।