Move to Jagran APP

रालोसपा अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से मिल दी सांत्वना

अरवल। रालोसपा के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने पिछले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के काफिले में मृत महिला के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा आश्रित को सहायता राशि भी प्रदान की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 12:50 AM (IST)
रालोसपा अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से मिल दी सांत्वना
रालोसपा अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से मिल दी सांत्वना

अरवल। रालोसपा के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव ने पिछले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के काफिले में मृत महिला के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा आश्रित को सहायता राशि भी प्रदान की। अध्यक्ष ने कहा कि कुर्था जाने के क्रम में काफिले के किसी वाहन से महिला की टक्कर हो जाने के कारण घायल अवस्था में इलाज के उपरांत मृत्यु हो गई थी।इस दु:ख घड़ी में भगवान मृतक के परिजनों को संबल प्रदान करें। इस घटना से पार्टी आलाकमान काफी मर्माहत हैं। उन्होंने कहा कि इस परिजन के सहयोग के लिए हमेशा हमारी पार्टी के लोग तन, मन और धन से खड़ी है। अध्यक्ष ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि को मृतक के परिजनों को सौंपा। इस मौके पर कुशवाहा महासभा के महासचिव कामता प्रसाद, निरंजन कुशवाहा, सुदर्शन कुशवाहा, मनीष कुशवाहा के अलावा कई लोगों ने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.