सुखाड़ क्षेत्र घोषित किए जाने को निकाला मार्च
अरवल। कुर्था विधानसभा क्षेत्र को सुखाड़ घोषित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को एसयूसीआईसी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में मार्च निकाला।
अरवल। कुर्था विधानसभा क्षेत्र को सुखाड़ घोषित किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को एसयूसीआईसी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में मार्च निकाला। मार्च में शामिल लोगों ने इस विधानसभा को सुखाड़ क्षेत्र घोषित किए जाने के समर्थन में नारेबाजी की। विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह मार्च बस स्टैंड पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव रूपेश कुमार ने कहा कि इस विधानसभा का तीनों प्रखंड भीषण सुखाड़ की चपेट में है। सरकार के तंत्रों को यहां की हालत नजर नहीं आती है। जिला प्रशासन के लोग सिर्फ मुख्यालय के आसपास के इलाकों का मूल्यांकन कर अधूरी सूची सरकार को भेजे थे। जिसके कारण इन प्रखंडों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगस्त के बाद न तो इस इलाके में बारिश हुई और नहीं अन्य जलस्त्रोतों से ही ¨सचाई की व्यवस्था है। पंपसेट के सहारे भी कई गांवों में अब ¨सचाई नहीं हो पा रही है। भू जलस्तर नीचे चले जाने के कारण कई जगहों पर पंपसेट नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर दीपक कुमार, गो¨वदा कुमार, पवन कुमार आदि लोगों ने भी अपना विचार रखा।