रेड क्रॉस सोसायटी ने बांटी जरूरतमंदों के बीच कंबल
अरवल। सदर प्रखंड के बैदराबाद धर्मशाला परिसर में गुरुवार को रेड क्रास सोसायटी के तत्वावधान में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
अरवल। सदर प्रखंड के बैदराबाद धर्मशाला परिसर में गुरुवार को रेड क्रास सोसायटी के तत्वावधान में जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन तथा जिप के पूर्व अध्यक्ष रंजय कुमार द्वारा गरीब तथा असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वितरण के दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी से जुड़े लोग हमेशा गरीबों की सेवा में तत्पर रहते हैं। ठंड के बढ़ते मौसम में गरीबों की परेशानी को देखते हुए पीड़ित परिवारों के बीच समय-समय पर सोसायटी द्वारा मदद पहुंचाई जाती है जो सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य में संपन्न लोगों को आगे आकर मदद करना चाहिए। इस कड़ाके की ठंड में गरीबों की सेवा ही मानवता की सेवा है। श्री रंजन ने उपस्थित लोगों से अपील की कि जब भी आपलोगों को कोई समस्या हो तो हमसे मिलें। मैं आपलोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करूंगा। पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने इस पुण्य के कार्य में लोगों से आगे आने की अपील की। जिससे अधिक से अधिक गरीब परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर 50 पीड़ित महिला, बुजूर्ग वृद्ध एवं असहायक लोगों के बीच कंबल बांटा गया। इस मौके पर सोसायटी के सचिव राज नारायण चौधरी, शोएब आलम, राजबल्लभ यादव उर्फ कवि जी, रवि कुमार केशरी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।