Move to Jagran APP

श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

अरवल। सदर प्रखंड के प्यारे चक गांव में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का अनुष्ठान विधि-विधान पूर्वक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jun 2019 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 06:39 AM (IST)
श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा
श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा

अरवल। सदर प्रखंड के प्यारे चक गांव में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का अनुष्ठान विधि-विधान पूर्वक किया गया। यज्ञ मंडप में स्थापित मुख्य कलश के साथ साथ सभी देवी देवताओं कर प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। यग मंडप का सैंकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने फेरी लगाई और विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर अपने साथ साथ परिजनों की सुख- शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर पंडित राकेश पांडेय ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव को संस्कार से समृद्धि प्राप्त होता है। हमारे पूर्वजों के अंदर संस्कार भरा पड़ा था। इसीलिए भारत जगत गुरु के रूप में जाना जाता था और आज भी जाना जाएगा। यज्ञ का आयोजन जनकल्याण और प्रदूषण को प्रदूषित होने से बचाया जाता है। श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष दिलीप शेर, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, सतीश कुमार के द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है। यज्ञ में भाग लेने के लिए आसपास के काफी संख्या में महिला पुरुष पहुंच रहे हैं और अपने कुशल क्षेम के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.