छतोई में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के छतोई गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन निघवां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविप्रकाश ने किया।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के छतोई गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन निघवां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति हमारे मगध की पहचान रही है। कई लोक कलाओं की इस धरती ने देश दुनिया को शांति-सदभाव का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी इस तरह के आयोजन से आपसी सदभाव व भाईचारा बनाने में सहायक सिद्ध होता है। पैक्स अध्यक्ष ने यह भी कहा कि महान छठ व्रत के अवसर पर यहां के लोगों ने इस प्रकार का आयोजन किया है जिसका अच्छा संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से तमाम जाति-धर्म की दीवार टूट जाती है क्योंकि सभी लोग एक जगह पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं। इस मौके पर समाजसेवी संतोष यादव ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम आगे भी होना चाहिए। छठ पूजा समिति छतोई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमंत ¨सह ने की जबकि संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर बारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मलक यादव, मानिकपुर के मुखिया मनोज कुमार अकेला, पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, रंजु ¨सह, राजेश ¨सह, प्रमोद कुमार, पुष्कर कुमार, अनिल ¨सह, अग्रेश वर्मा, अमरेश कुमार पप्पु तथा रामेश्वर ¨सह आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जाने माने गायक अंकुश राजा तथा गायिका सोनी पांडेय की संगीत मंडली ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रोताओं को बैठने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम रक्षा दल के लोगों को काफी सक्रिय देखा गया।