संकुल संसाधन केंद्र में बाल संसद का आयोजन
अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित संकूल संसाधन केंद्र में शनिवार को बाल संसद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM (IST)
अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित संकूल संसाधन केंद्र में शनिवार को बाल संसद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुंती देवी ने किया। मौके पर संकूल समन्वयक बांके बिहारी ने बच्चों को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाल संसद के गठन का उद्देश्य बच्चों के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम में साफ-सफाई समेत सामाजिक कुरीतियों के खात्मे के लिए लोगों को जागरूक करने का भी प्रशिक्षण बच्चों को दिया गया। इस मौके पर शिक्षक नसीर अहमद समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें