युवा रासपा नेता के सम्मान में समारोह का आयोजन
स्थानीय सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को युवा रासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज कुमार के।
अरवल। स्थानीय सांस्कृतिक भवन में शुक्रवार को युवा रासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज कुमार के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष सुभाष यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व जिले की सीमा पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्मान से अभिभूत होकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपलोगों के सहयोग से संगठन को मजबूत बनाना है। आम आवाम की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने समाज के सभी तबके के लोगों को साथ लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस द्वारा बढ़ेता में ग्रामीणों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई है वह उचित नहीं है। दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश युवाओं का है। युवाओं के कंधे पर ही इस देश को संवारने की जिम्मेदारी है। अभिनंदन समारोह के पूर्व उन्होंने सूर्यमंदिर में मत्था टेका तथा मखदुम साहेब के मजार पर चादरपोशी की। कार्यक्रम में मंच का संचालन सांसद प्रतिनिधि अरूण कुमार ने किया जबकि मौके पर मुखिया दिलीप कुमार, विनय कुमार ¨सह, सत्येंद्र पासवान, सुदामा पासवान, शिवकुमार पासवान, गुडु कुमार, संजय कुमार, उधो ¨सह, सत्येंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।