पहलेजा की मुखिया को मिलेगा राष्ट्रीय एकता अवार्ड
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के पहलेजा पंचायत के मुखिया विमला देवी फिर 25 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय एकता आवार्ड से सम्मानित की जाएगी।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के पहलेजा पंचायत के मुखिया विमला देवी फिर 25 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय एकता आवार्ड से सम्मानित की जाएगी। यह आवार्ड नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री लोकेंद्र बहादुर चंद्र द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 27 तथा 28 दिसंबर को काठमांडु में आयोजित समारोह में उन्हें प्रतिभा आवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अपने मुखिया को इस सम्मान के लिए चयनित होने पर पंचायत के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से एक महिला होने के बावजूद वह दिन रात कार्य में जुटी रहती हैं ऐसे में उन्हें लगातार सम्मानित किए जाने से उनकी हौसला बढ़ेगी। पुरस्कारों की इस लंबी सूची में अपने को चयनित होने पर मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को जमीन पर उतारना तथा पंचायत का विकास करना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के लिए मेहनत कर रही हूं। जब कभी कोई बड़ा सम्मान मिलता है तो कार्य करने के प्रति उत्साह और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तो पंचायत के आम आवाम के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ा सम्मान है।