विधायक ने रखी बाबा साहब की प्रतिमा की आधारशीला
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के नगला मोड़ स्थित हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेदकर एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की प्रतिमा स्थल की आधारशिला रखी।
अरवल। प्रखंड क्षेत्र के नगला मोड़ स्थित हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेदकर एवं अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की प्रतिमा स्थल की आधारशिला रखी। इस मौके पर जिप सदस्य आनंद कुमार चंद्रवंशी भी शामिल हुए। विधायक ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान में सभी जाति धर्मों का अधिकार एवं राष्ट्र की चहुमुखी विकास के लिए मजबूत लोकतंत्र एवं भारतीय संविधान का निर्माण किया था। आज भी उनके द्वारा लिखा गया संविधान दुनिया के अनेक देशों में अवलोकन कर कुछ पाने की कोशिश की है। विधायक ने कहा कि बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलकर अमर शहीद जगदेव प्रसाद का आदर्श विचार हुआ करता था। इन दोनों महापुरुषों का ¨कजर नगला मोड़ पर एक ही जगह पर प्रतिमा लगाना महान विचार का प्रतिफल है। समाज को बेहतर संदेश देने का काम किया गया है। इसमें अहम भूमिका निभाने वाले ¨कजर पंचायत के पूर्व मुखिया क¨वद्र कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि चहुमुखी विकास समाज के सभी वर्ग के लोगों के सौहार्द के कारण ही हो सकता है। इसी उद्देश्य से आदमकद प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। अध्यक्षता सुरेश राम ने की जबकि पूर्व मुखिया वासुदेव ¨सह, झाल ¨सह, बेशलाल ¨सह, हृदयांनद ¨सह, राम मनोहर ¨सह, बेचन ¨सह चंद्रवंशी, आदि लोग भी मौजूद थे।