फाइलेरिया उन्मूलन को ले स्कूली बच्चों को खिलाई गई दवा
अरवल। फाइलेरिया उन्मूलन के तहत संचालित अभियान में शुक्रवार को जिले के कई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दवा खिलाई गई।
अरवल। फाइलेरिया उन्मूलन के तहत संचालित अभियान में शुक्रवार को जिले के कई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दवा खिलाई गई। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ विनोद कुमार ¨सह ने बताया कि अभियान के पहले दिन कुल 189 चयनित विद्यालयों में से 170 विद्यालयों में यह अभियान चलाया गया। दो साल से अधिक आयु वाले बच्चों को इसकी दवा खिलाई गई। उन्होंने बताया कि दवा खिलाए जाने को लेकर 36 हजार 266 बच्चों को चिन्हित किया गया है। जिसमें 10 हजार 783 बच्चों को यह दवा खिलाई गई। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभियान की शुरूआत में ही बेहतर सफलता मिली है उससे हमलोगों का उत्साह काफी बढ़ गया है। इस कार्य में विश्व स्वास्थ्य संगठन के लोगों के साथ-साथ पीसीआई का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सन्नी स्वर्णकार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर विभाग संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। अभियान की सफलता को लेकर युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहा है।