आकर्षण का केन्द्र बना भगवान भाष्कर की प्रतिमा
आस्था के महान पर्व के अवसर पर स्थानीय भगत ¨सह चौक पर बनाए गए भगवान भाष्कर की चलंत प्रतिमा को देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जमी रही।
अरवल। आस्था के महान पर्व के अवसर पर स्थानीय भगत ¨सह चौक पर बनाए गए भगवान भाष्कर की चलंत प्रतिमा को देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भीड़ जमी रही। जिसके कारण कई बार यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गयी थी। बताते चलें कि भगत ¨सह चौक पर पिछले नौ वर्षो से छठ के अवसर पर आदर्श फुटबाल क्लब समिति द्वारा भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। समिति के राजेश कुमार, अंकेश कुमार,गो¨बद कुमार, मनोज कुमार, सोनू कुमार ने इस आयोजन में महती भूमिका निभायी। इस मौके पर एके प्रभाकर, रामेश्वर चौधरी, मुकेश कुमार,राम किशोर वर्मा, अर्जून ¨सह आदि लोग भी उपस्थित थे। इसी प्रकार जनकपुर धाम तथा प्रसादी इंगलिश में विगर एंड फिगर द्वारा भगवान भाष्कर की प्रतिमा को स्थापित किया है। इन जगहों पर भी दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है।