न्याय को संघर्ष समिति का पदयात्रा 17 से
संघर्ष समिति के बैनर तले इंसाफ न्याय मार्च के तहत पदयात्रा 17नवंबर से शुरू होगा।
अरवल। संघर्ष समिति के बैनर तले इंसाफ न्याय मार्च के तहत पदयात्रा 17नवंबर से शुरू होगा। प्रखंड क्षेत्र के पीढ़ो गांव से आहुत महापदयात्रा में शामिल लोग 20 नवंबर को पैदल राजभवन पहुंचकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाएंगे। समिति के संयोजक सह बसपा के जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह यादव ने कहा कि नौ सितंबर को पुलिस में भर्ती के लिए अभ्यास करने के क्रम में छात्रा की अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गैंगरेप की पुष्टि भी हुई थी। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग एवं सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर छह अक्टूबर को प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद भी अभी तक जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। न्याय दिलाने की मांग को लेकर महापदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। संघर्ष समिति द्वारा आहुत बैठक में छात्रा के पिता राधेश्याम साव,रंजीत कुमार,कृष्णा ¨सह,सिद्धनाथ चौधरी, पूण्यदेव विश्वकर्मा, अर¨वद राजवंशी, उमा यादव, सुरेश यादव सहित कई लोग थे।