इरशाद करपी व विजय बने कुर्था के थानाध्यक्ष
अरवल। पुलिस अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने कई पुलिस पदाधिकारियों को थाने में पदस्थापना की है।
अरवल। पुलिस अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने कई पुलिस पदाधिकारियों को थाने में पदस्थापना की है। इसके तहत विजय कुमार ¨सह को कुर्था का थानाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि इससे पहले वे शहरतेलपा के ओपी प्रभारी थे। मनोज कुमार को सीआईएटी का प्रभारी बनाया गया है। वे इससे पहले कुर्था थानाध्यक्ष बनाए गए थे। सुजीत ¨सह को शहरतेलपा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे महेंदिया थाने में सबइंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। इरशाद आलम को करपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे रामपुरचौरम थाने में थे। रामपुरचौरम में धर्मेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार को वंशी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कृष्णनंदन राम को अनुजाति थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।