महमदपुर गांव में मानव कतार को ले बैठक
संवाद सहयोगी,करपी,अरवल: शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोसपा के
संवाद सहयोगी,करपी,अरवल:
शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रालोसपा के प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा ने प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार को बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा शिक्षा में सुधार के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें सबसे प्रमुख प्रयास है कि विद्यालयों में चलाए जा रहे मध्यान भोजन योजना से शिक्षकों को हटाया जाए1 इससे विद्यालय में गुटबाजी हो रही है और शिक्षा व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है1 इसके लिए किसी स्वयंसेवी संस्था या किसी अन्य माध्यम के द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाया जाए1 जिससे शिक्षा व्यवस्था गुणवत्तापूर्ण बनाए जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से 30 जनवरी को लगने वाले शिक्षा सुधार मानव कतार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।