फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 26 से
16 वां जिला फुटबॉल लीग चैम्पियन शीप मै
संवाद सहयोगी ,करपी ,अरवल
16 वां जिला फुटबॉल लीग चैम्पियन शीप मैच 2017 - 18 का उदघाटन रविवार को होगा । जिला फुटबॉल लीग मैच में जिले के नौ टीमे भाग ले रही हैं । नौ टीमों में न्यू सदभावना फुटबॉल क्लब कुर्था , स्व नरेश प्रसाद फुटबॉल क्लब शहर तेलपा , अरवल फुटबॉल क्लब अरवल , गोल्ड स्टार स्पोर्ट क्लब करपी , नव युवक क्लब मंगा बिगहा , स्टार खजुरी क्लब दरियापुर , अम्बेडकर युवा क्लब माली , आजाद फुटबॉल क्लब बंगला कोठी , डॉ भीम राव अम्बेडकर फुटबॉल क्लब बभन बिगहा शामिल है । वे उदघाटन मैच उच्च विद्यालय मंगा बिगहा के खेल मैदान पर खेलने के बाद करपी एवं झिकटिया के खेल मैदान पर भी खेलेगी । मालूम हो कि फुटबॉल मैचों के आधार पर ही चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय मैच मोइनुल हक कप के लिए खेलेंगे । यह मैच बेगुसराय में होना है । उदघाटन मैच 26 नवम्बर को न्यू सदभावना फुटबॉल क्लब कुर्था बनाम स्व नरेश प्रसाद फुटबॉल क्लब शहर तेलपा, उच्च बिद्यालय मंगा बिगहा खेल मैदान , तीन दिसम्बर को अरवल फुटबॉल क्लब अरवल बनाम गोल्ड स्टार स्पोर्ट क्लब करपी एवं दूसरा चक्र नव युवक फुटबॉल क्लब मंगा बिगहा बनाम स्टार खजुरी क्लब दरियापुर उच्च विद्यालय करपी खेल मैदान में, चार दिसम्बर को अम्बेडकर युवा क्लब माली बनाम आजाद फुटबॉल क्लब बंगला कोठी एवं दूसरा चक्र क्रम संख्या दो के विजेता बनाम डॉ भीम राव अम्बेडकर क्लब बभन बिगहा के बीच होगा। इसके बाद पांच दिसम्बर को सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा । फाइनल मैच का समय बाद में निर्धारित किया जायेगा ।