कपड़े गोदाम में लगी आग, लाखों की संपति राख
अरवल। जिला मुख्यालय स्थित अमन वस्त्रालय के गोदाम में बुधवार की रात आग लग जाने के कारण लगभग तीन लाख रूपए के कपड़े जलकर राख हो गए।
अरवल। जिला मुख्यालय स्थित अमन वस्त्रालय के गोदाम में बुधवार की रात आग लग जाने के कारण लगभग तीन लाख रूपए के कपड़े जलकर राख हो गए।आग लगने की जानकारी गोदाम के मालिक को देर रात ही गोदाम के आसपास के लोगों ने फोन पर दिया। जानकारी मिलते ही वे गोदाम पर पहुंच गए।हालांकि आग की लपटें देख स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। लोगों के प्रयास से आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन गोदाम में रखे कपड़े तब तक जलकर राख हो चुके थे। यदि आसपास के लोगों ने तत्परता नहीं दिखाती तो इसका और भी व्यापक असर हो सकता था। घनी आबादी वाले इलाके में आग दूसरे घरों को भी अपने चपेट में लेता इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि आगलगी की घटना की स्पष्ट कारण तो अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी शरारती तत्वों द्वारा पटाखे फोड़ने के क्रम में गोदाम में आग लगी है। गोदाम मालिक संजय प्रसाद ने बताया कि इससे भारी क्षति हुई है। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे जरूर थे लेकिन अपने गोदाम में रखे कपड़े को नहीं बचा सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में तीन लाख रूपए के कपड़े गोदाम में रखा गया था।