दो ईंट भट्ठा संचालकों पर एफआइआर दर्ज
अरवल। मानक की अनदेखी किए जाने के साथ ही अन्य कारणों को लेकर दो ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अरवल। मानक की अनदेखी किए जाने के साथ ही अन्य कारणों को लेकर दो ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रखंड क्षेत्र के आरएन एवं पप्पु ईंट भट्ठा के संचालक गोपाल शर्मा एवं मो न्याज पर स्वामीत्व राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण प्राथमिकी दर्ज की गई है। खान निरीक्षक बक्शर के सत्येंद्र सिंह के बयान पर यह प्राथमिकी महेंदिया थाने में दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित ईंट भट्ठे को प्रति वर्ष 75 हजार की रॉयलिटी देने का प्रावधान है। कई ईंट भट्ठा संचालक एक साल से भी अधिक समय से उसका भुगतान नहीं किए हैं। जानकारी के अनुसार इसके लिए जिले में सहायक निदेशक खनन विभाग आरा के प्रमोद कुमार, बक्सर के प्रयुक्त पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह को ईंट भट्ठे के कागजातों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।