डीटीओ ने चलाया रोको-टोको अभियान
अरवल। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एनएच 110 स्थित सदर अस्पताल के समीप रोको टोको अभियान चलाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 12:38 AM (IST)
अरवल। जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एनएच 110 स्थित सदर अस्पताल के समीप रोको टोको अभियान चलाया गया। परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार की मौजूदगी में वाहनों के कागजात की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों से जुर्माने की वसूली की गई। इसके साथ ही जिन वाहन चालकों के पास वैद्य कागजात नहीं थे उनसे भी जुर्माने लिए गए और आगे से यातायात के नियमों के तहत सभी कागजातों को दुरुस्त रखने की सलाह दी गई। इस अभियान के कारण वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई दो पहिए वाहन चालक रास्ता बदलकर भी आते जाते देखे गए।इस दौरान नाबालिग चालकों पर भी विशेष नजर थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें