Move to Jagran APP

पतंगबाजी में दिखा बाल विवाह व दहेज उन्मूलन का संदेश

अरवल। बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के पक्ष में आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला क

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 10:30 PM (IST)
पतंगबाजी में दिखा बाल विवाह व दहेज उन्मूलन का संदेश
पतंगबाजी में दिखा बाल विवाह व दहेज उन्मूलन का संदेश

अरवल। बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के पक्ष में आगामी 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला के प्रचार प्रसार एवं सफलता के लिए मकर सक्रांति के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जनकपुर धाम मेले में पतंगबाजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों द्वारा मानव श्रृंखला के नारों से सज्जित पतंग उड़ाये गये।

loksabha election banner

मकर संक्रांति के उत्सव पर आयोजित मेले में जमकर पतंग उड़ाई गई। बाल विवाह दहेज के विरोध मानव श्रृंखला को सफल बनाएं के नारों से सुसज्जित बैनर के साथ एसआरजी सुनीता कुमारी के नेतृत्व मे केआरपी अमित आनंद, जिला लेखा समन्वयक दीपक कुमार ,प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक कृष्णा पासवान, शिक्षक अमरेंद्र कुमार किशोर कुणाल शिक्षा स्वयंसेवी नौशाद आलम सेवानिवृत्त शिक्षक राम ध्यान ¨सह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया.।

पतंगों पर दहेज उन्मूलन के लिखे गए स्लोगन हर किसी को आकर्षित कर रहा था। इस मेले में गांव गिराव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिला प्रशासन आयोजित मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम संचालित करवा रही है। मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित मेले में एक साथ शहरी एवं ग्रामीण लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पतंगबाजी के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर मौजूद प्रशासन के लोगों ने बताया कि शराबबंदी के लिए पिछले वर्ष आयोजित मानव श्रृंखला जिले में पूरी तरह सफल रही थी। इस बार बाल विवाह व दहेज उन्मूलन को लेकर मानव श्रृंखला का आयोजन होना है। जिसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है। यह एक ऐसी सामाजिक बुराई है जिससे लड़कियों की प्रतिभा कुंठित हो रही है। सभी लोग मिलकर इसके उन्मूलन के लिए आयोजित मानव श्रृंखला में भाग लें। मेले में मौजूद लोगों के लिए पतंगबाजी कोई नई बात नहीं थी। लेकिन प्रशासन के द्वारा एक विशेष अभियान को लेकर की जा रही पतंगबाजी आकर्षण का केंद्र बना था। सभी लोग इसकी चर्चा करते देखे जा रहे थे। मेले में बाल विवाह व दहेज उन्मूलन के लिए लिखे स्लोगन का भी बैनर लगा था। इधर करपी प्रखंड मुख्यालय में साक्षरता कर्मियों द्वारा दहेज उन्मूलन के लिए आयोजित मानव श्रृंखला के संदेश लिखे पतंगों को उड़ाया गया। इस मौके पर रीता कुमारी, दिलकिशोर प्रसाद, नुरतारा खातुन, अजीत कुमार, सोनू कुमार, आनंद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.