Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्षों का आमरण अनशन आरंभ

जागरण संवाददाता, अरवल बिहार राज्य खाद्य निगम में व्याप्त कथित मनमानी के साथ ही पैक्स अध्यक्ष पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:04 PM (IST)
पैक्स अध्यक्षों का आमरण अनशन आरंभ
पैक्स अध्यक्षों का आमरण अनशन आरंभ

जागरण संवाददाता, अरवल

loksabha election banner

बिहार राज्य खाद्य निगम में व्याप्त कथित मनमानी के साथ ही पैक्स अध्यक्ष पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार से तीन पैक्स अध्यक्षों ने गोदाम परिसर में आमरण अनशन आरंभ कर दिया है। इन पैक्स अध्यक्षों के अनशन के समर्थन में जिले के सभी पैक्स अध्यक्ष खड़े हैं। केयाल के पैक्स अध्यक्ष गजेंद्र कुमार, खड़ासिन के पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार एवं बंभई के पैक्स अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि खाद्य निगम समय से सीएमआर का पैसा नहीं देता है। हम सभी लोग समय पर चावल जमा किए हैं। लेकिन सीएमआर का पैसा नहीं दिए जाने के कारण अतिरिक्त सुद देना पड़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो पैक्स अध्यक्ष दिवालीया हो जाएंगे। इतना ही नहीं मगध सेंट्रल कोऑपरेटिव के यहां भी दो साल से कमीशन का बकाया पड़ा है। इस स्थिति में पैक्स अध्यक्षों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। उनलोगों ने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक आमरण अनशन चलता रहेगा। अनशनकारियों के समर्थन में राजद के जिलाध्यक्ष रामाशीष रंजन, जहानाबाद के नोआवां के पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा, पटना जिले के अकबरपुर के पैक्स अध्यक्ष सोमनाथ कुमार, भदासी के पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार के अलावा धनेश कुमार, सुबोध कुमार तथा उदय कुमार आदि लोग भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.