Move to Jagran APP

मुखिया के पहल से सुलझा पानी का विवाद

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के अलावलचक गांव के समीप पइन को बांधकर रखे जाने के कारण उत्पन्न विवाद शनिवार को रोहाई पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन के पहल पर सुलझ गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 13 Oct 2018 10:29 PM (IST)
मुखिया के पहल से सुलझा पानी का विवाद
मुखिया के पहल से सुलझा पानी का विवाद

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के अलावलचक गांव के समीप पइन को बांधकर रखे जाने के कारण उत्पन्न विवाद शनिवार को रोहाई पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन के पहल पर सुलझ गया। बताते चलें कि अलावलचक के कुछ ग्रामीणों ने पइन में बांध बना रखा था। जिसके कारण खजूरी, कोहरौल, वाजितपुर, खलिलपुरा, रोहाई, करवा, बख्तारी समेत अन्य गांवों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। किसान के खेतों में लगे धान की फसल सुखने लगे थे। इसे लेकर पहले भी विवाद हुआ था। शनिवार को मुखिया ने उस स्थान पर पहुंचकर बांध बनाने वाले लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपलोगों की खेतों की पटवन जरूरी है उसी तरह अन्य गांवों के किसानों के लिए भी यह अतिआवश्यक है। अभी तक आपलोगों ने अपने खेतों का पटवन किया। अब वंचित गांव के लोगों को पटवन करने दें। मुखिया द्वारा दोनो पक्ष के लोगों को समझा बूझाकर मामला सलटाया गया। परिणामस्वरूप बांध को हटाया गया। जिसके कारण कई गांवों के खेतों में पइन का पानी पहुंचने लगा। इस संबंध में मुखिया ने बताया कि आपस में झगड़ा नहीं हो इसी उद्?देश्य से यहां शांतिपूर्वक दोनो पक्ष के लोगों से वार्ता की गई। अब मामला सलट गया है।नहर -पइन जैसे जलस्त्रोतों पर सभी का समान अधिकार है। इसे एक गांव के अधीन रखना कहीं से भी उचित नहीं था। इस मौके पर दीपू ¨सह, ललन यादव, मंटू यादव, प्रवीण ¨सह, गिरिजा ¨सह आदि ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.