स्कंदमाता की पूजा-अर्चना को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
अरवल। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति से सराबोर हैं। बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां
अरवल। शारदीय नवरात्र में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति से सराबोर हैं। बुधवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा की और उनसे सद्बुद्धि की कामना की। ऐसी मान्यता है कि कि मां के इस रूप की पूजा से मंद बुद्धि भी ज्ञानी बन जाता है। मां के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर में श्रद्धालु कमल के फूल लेकर पहुंचे थे। ऐसा कहा जाता है कि मां दुर्गा के इस स्वरूप को कमल पुष्प चढ़ाने से माता प्रसन्न होती हैं। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालु देर रात तक मंदिर में मौजूद रहे। भक्तों ने मां के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लगे जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। धूप-अगियारी व घंटा-घड़ियाल की गूंज से पूरा माहौल ही भक्तिमय हो गया है। कहते हैं कि जो भक्त सच्चे मन और पूरे विधि-विधान से स्कंदमाता की पूजा करता है, उसे ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पंडित उमेश मिश्र ने बताया कि जब अत्याचारी दानवों का अत्याचार बढ़ता है तब माता संतजनों की रक्षा करने के सिंह पर सवार होकर दुखों का अंत करती है।