Move to Jagran APP

दयानंद फिर बने जदयू के जिलाध्यक्ष

अरवल। जदयू के वरिष्ठ नेता दयानंद ¨सह को अरवल का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वे अब तक तीन बार उस जिले के अध्यक्ष बनाए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 12:20 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 12:20 AM (IST)
दयानंद फिर बने जदयू के जिलाध्यक्ष
दयानंद फिर बने जदयू के जिलाध्यक्ष

अरवल। जदयू के वरिष्ठ नेता दयानंद ¨सह को अरवल का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वे अब तक तीन बार उस जिले के अध्यक्ष बनाए गए। जैसे ही उस जिले के जदयू कार्यकर्ताओ को उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिली उनलोगों में उत्साह का वातावरण कायम हो गया। स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि दयानंद जी काफी अनुभवी नेता है। इसके अलावा लोजपा के प्रांतीय नेता सत्येंद्र रंजन, भाजपा नेता ¨पटु कुमार, भाष्कर कुमार,जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतन शर्मा, किशोरी वर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्योति रंजन कुमार, अनिल कुमार वर्मा आदि लोगों ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष बनने से संगठन मजबूत होगी। नेताओं ने कहा कि वे तीन बार यहां के जिलाध्यक्ष बनाए गए। इधर पार्टी के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष क¨वद्र कुमार, ¨कजर के पंचायत अध्यक्ष संजय ¨सह,उपेंद्र प्रताप ¨सह, प्रो शंभु ¨सह तथा झाल ¨सह ने भी उन्हें जिलाध्यक्ष बनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री बेंकटेश शर्मा, जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, निरज कुमार सिन्हा, किनेश्वर प्रसाद तथा नवीन कुमार आदि लोगों ने भी उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.