विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरवल उत्पाद विभाग की हाजत में मौत के बाद परिजनों का हंगामा, थाना छोड़ भागे पुलिसकर्मी

Published: Tue, 14 Jul 2026 02:52 PM (GMT+05:30)

अरवल में उत्पाद विभाग की हाजत में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप ...और पढ़ें

हाजत में मौत के बाद परिजनों का हंगामा

हाजत में मौत के बाद परिजनों का हंगामा

HighLights

  1. उत्पाद विभाग की हाजत में एक व्यक्ति की मौत हुई।

  2. परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया।

  3. मौत के बाद हंगामे पर पुलिसकर्मी थाना छोड़ भागे।

जागरण संवाददाता, अरवल। उत्पाद विभाग की पुलिस ने सोमवार की शाम बलिदाद लख के पास से कुल तीन लोगों को शराब के नशे में होने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें हैबतपुर गांव निवासी स्वर्गीय प्रताप सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार उर्फ टुनटुन सिंह के अलावा चंद्र विलास सिंह और राधे कृष्णा राम शामिल थे। 

टुनटुन सिंह के भाई बिजेंद्र सिंह का आरोप है कि उत्पाद विभाग की पुलिस ने मेरे भाई के साथ हाजत में बेरहमी से मारपीट की थी, उसकी आंख समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे चोट के निशान मिले हैं। शरीर में कई जगहों से खून बह रहा था, जिसके उनकी मौत हो गई। 

पुलिस पदाधिकारी व कर्मी थाना छोड़कर फरार

मौत की सूचना पर जैसे ही स्वजन व ग्रामीण थाना पहुंचे सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी थाना छोड़कर फरार हो गए। एसडीपीओ कुमार संजय व सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पूर्व विधायक महानंद सिंह ने भी घटना की न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। स्वजन ने बताया कि टुनटुन सिंह पेशे से किसान थे। खेतीबारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार में पत्नी के साथ दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना से सभी गहरे सदमे में है, उन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- अरवल उत्पाद थाना की हाजत में बंद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; NH-139 जाम