Move to Jagran APP

मिश्र बिगहा में विषपान कर दंपती ने की आत्महत्या

अरवल। थाना क्षेत्र के मिश्र बिगहा गांव में शुक्रवार की रात एक दंपति ने विषपान कर जीवनलीला को समाप्त कर ली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 11:56 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 11:56 PM (IST)
मिश्र बिगहा में विषपान कर दंपती ने की आत्महत्या
मिश्र बिगहा में विषपान कर दंपती ने की आत्महत्या

अरवल। थाना क्षेत्र के मिश्र बिगहा गांव में शुक्रवार की रात एक दंपति ने विषपान कर जीवनलीला को समाप्त कर ली। पुलिस द्वारा शनिवार को गांव के बधार में अवस्थित सुलिस गेट के समीप झलास से दोनो के शव की बरामदगी की है। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक लालदेव यादव 48 वर्ष तथा उसकी पत्नी कांती देवी 43 वर्ष बताया जाता है। थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यद्यपि कि पुलिस आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी हासिल करने में लगी है लेकिन अब तक जो जानकारी प्राप्त हुई उसके अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। दोनो एक दूसरे को मर जाने की धमकी दिया करते थे। उन्होंने कहा कि दोनो लोग घर से बाहर निकलकर चले गए और विषपान कर लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस सिलसिले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। इधर ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उनलोगों के दोनो बेटे बाहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे। पिता गंगा यादव काफी वृद्ध है और वह लकवाग्रस्त भी है। घर में उसकी बहू और पोता-पोती रह रहा था। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलते ही वे लोग भी घर में ताले जड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग जब कटनी करने के लिए टेकारी गांव स्थित सुलिस गेट के समीप पहुंचे तो उनदोनो के शवों पर नजर पड़ी। हालांकि उस समय तक शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। इसी दौरान किजर थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.