कैडर कन्वेंशन में रैली की सफलता पर जोर
स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को भाजपा माले का प्रखंड स्तरीय कैडर कन्वेंशन का आयोजन किया गया।यह आयोजन रविन्द्र यादव, राज नारायण चौधरी, गणेश यादव एवं राम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
अरवल : स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को भाजपा माले का प्रखंड स्तरीय कैडर कन्वेंशन का आयोजन किया गया।यह आयोजन रविन्द्र यादव, राज नारायण चौधरी, गणेश यादव एवं राम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विभिन्न पंचायतों से कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारी की प्रगति रिपोर्ट पेश की।. अभी तक 50 गांवों में बैठक कर रैली में भाग लेने वालों की सूची बनाई जा चुकी है। . करीब दस हजार परिवार के लोगों के बीच आमंत्रण पत्र रैली में भाग लेने के लिए घर-घर दिया जा चुका है।. वक्ताओं ने कहा कि मोदी-नीतीश के राज से जनता उब चुकी है।. इसलिए जनता में रैली के प्रति उत्साह है। इसकी रिपोर्ट कार्यकर्ताओं ने पेश की गई। कन्वेंशन में भाकपा माले के जिला सचिव महानंद ने कहा कि भाकपा माले का आहूत 27 सितंबर की रैली मोदी नीतीश सरकार के फासीवाद के खिलाफ सशक्त आवाज बनेगी।. इसलिए हमें रैली को ऐतिहासिक बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक देने की जरूरत है।. शोषण-दमन के लिए लड़ने की अगुवाई भाकपा माले के नेतृत्व में गरीब, भूमिहीन, किसान-मजदूरों ने ही किया है। . लिहाजा, आज फासीवाद से खतरे को समझते हुए संघर्ष की भी अगुवाई हमें ही करनी है।.20 से 23 सितंबर तक पंचायतों में प्रचार जुलूस निकालने का भी निर्णय लिया गया ।. गांव गांव दीवाल लेखन का काम भी चल रहा है.।कन्वेंशन को र¨वद्र यादव, गणेश यादव, राज नारायण चौधरी, नंद किशोर कुमार, राम कुमार सिन्हा तथा प्रखंड सचिव महेंद्र प्रसाद ने रैली के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए तैयारी के लिए योजना पर विस्तार से अपनी अपनी बातें रखी।.