जेपी सेनानी के निधन पर शोकसभा
अरवल। जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को जेपी सेनानी सह पूर्व शिक्षक रामानंद सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।
अरवल। जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को जेपी सेनानी सह पूर्व शिक्षक रामानंद सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष बागेश्वरी सिंह ने की। मौके पर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने कहा कि वे हमेशा समाज की सेवा में लगे रहे यही कारण है कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। संघर्ष उनके जीवन का महत्वपूर्ण अंग था और कभी भी वे संघर्ष से पीछे नहीं हटे। उनके निधन से एक जुझारु एवं सामाजिक कार्यकर्ता की कमी खल रही है। शोक सभा में अंशुमान शर्मा, जयसन सिंह यादव, शंभू सिंह, मानिकचंद,महेश सिंह, रामराज सिंह, जोहन राम ,डोमन यादव, नंदकिशोर यादव, राजनाथ ठाकुर, रामेश्वर ठाकुर, अनिल पाठक,राम जन्म सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।