ब्राह्माण महासभा की प्रखंड कमेटी का गठन
प्रखंड क्षेत्र के मधुश्रवां में रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष टोनू मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर विजय कुमार राय को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
अरवल । प्रखंड क्षेत्र के मधुश्रवां में रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष टोनू मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। इस मौके पर विजय कुमार राय को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में युवा जिला संयोजक कुंदन कुमार पाठक ने कहा कि समाज की एकजुटता कायम रखने के लिए सभी को संकल्पित होना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी लोग आगे आएं। उन्होंने कहा कि आज के समय में एकता प्रदर्शित करना काफी जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमलोग अपनी एकता का परिचय नहीं देंगे समाज के लोगों को मान सम्मान नहीं मिल पाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने एससी-एसटी एक्ट एवं आरक्षण को विकास में बाधक बताते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज इसका विरोध करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद तिवारी,विजय मिश्रा, सुनील तिवारी, विजय कुमार राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।