अब सीसीटीवी की नजर में होगा पूरा शहर
अरवल। शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।
अरवल। शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। सघन आबादी वाले इलाके में जगह-जगह पर कैमरे लगाए गए हैं। नगर थाने में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कैमरे के माध्यम से अपराधियों की गतिविधियों पर तो नजर रहेगा हीं शहर के अन्य व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम के तहत यह व्यवस्था की गई है। एक ओर जहां पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी करने का सख्त निर्देश दिया गया है। वहीं उनलोगों की भी सूची उपलब्ध कराई गई है जो मतदान के दौरान अव्यवस्था फैलाते हैं। इतना ही नहीं शहर से गुजरने वाली एनएच-110 तथा 139 पर भी सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस व्यवस्था से शहरवासी जहां सुरक्षा के प्रति निश्चित हो रहे हैं वहीं अपराधियों की निद उड़ गई है। कैमरे द्वारा प्रशासन के लोगों के कार्य प्रणाली की भी निगरानी की जाएगी।