Move to Jagran APP

आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को हड़ताली आशा कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। उनलोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 07:39 PM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
आशा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

अरवल । स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को हड़ताली आशा कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। उनलोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आशा कर्मी सरकार पर उनलोगों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगा रहे थे। उनलोगों का कहना था कि सरकार हमलोगों को बंधुआ मजदूर की तरह समझ रही है। प्रत्येक दिन नए- नए काम दिए जाते हैं। हमलोग कभी बैठक में आते हैं तो कभी बंध्याकरण के कार्य में लगे रहते हैं। घर-घर जाकर गभर्वती महिलाओं को जागरुक कर टीका दिलवाते हैं। सरकार हमलोगों से सभी तरह का काम लेती है। बावजूद परिवार के भरण पोषण का इंतजाम भी नहीं कर पाती है। उनलोगों ने कहा कि उपर से चिकित्सकों द्वारा प्रताड़ित भी किया जाता है। उनलोगों ने आशा कर्मियों को 18 हजार रुपए मासिक दिए जाने के साथ ही सरकार कर्मी का दर्जा देने की मांग की। इस मौके पर पुनम देवी, ललिता देवी तथा उषा देवी के अलावा प्रखंड के सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.