फिर उठा ¨कजर को प्रखंड बनाने की मांग
अरवल। प्रखंड बनाने की मांग लंबे समय से ¨कजर के लोग उठाते रहे हैं। इसे लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया है।
अरवल। प्रखंड बनाने की मांग लंबे समय से ¨कजर के लोग उठाते रहे हैं। इसे लेकर कई बार आंदोलन भी किया गया है। इस रास्ते से गुजर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यहां के लोगों ने इस मांग को लेकर रोका भी था। जिसपर उन्होंने इसे प्रखंड बनाने का आश्वासन दिया था। जब लालू प्रसाद सूबे के मुख्यमंत्री थे उस समय यहां के लोगों ने पैदल मार्च कर उनसे गुहार लगाई थी। लेकिन कई आश्वासनों के बावजूद भी इसे प्रखंड का दर्जा नहीं मिल सका। मंगलवार को डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में इसे प्रखंड बनाने की मांग जोर शोर से की गई। कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रखंड बनाने की मांग के साथ-साथ यहां आईटीआई, केंद्रीय विद्यालय तथा एक डिग्री कॉलेज खोले जाने की भी जरूरत है। पुनपुन नदी के तट पर अवस्थित इस स्थान को और अधिक विकसित करने के लिए सूर्यमंदिर घाट को बेहतर बनाने की दिशा में पहल होनी चाहिए। बैठक में कमेटी के विस्तार पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर रामदेव कुमार, कौशल कुमार, ललित शंकर समेत अन्य लोग मौजूद थे।