ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
अरवल। एक ओर जहां सभी लोग दुर्गा पूजा का त्योहार मना रहे थे। सभी लोग इस त्योहार को जश्न के रूप में मना रहे थे। लेकिन अचानक पटना जिले के महाबलिपुर गांव में कोहराम मच गया। जिन घरों में पुए पकवान बन रहे थे वहां मातम का माहौल कायम हो गया।
अरवल। एक ओर जहां सभी लोग दुर्गा पूजा का त्योहार मना रहे थे। सभी लोग इस त्योहार को जश्न के रूप में मना रहे थे। लेकिन अचानक पटना जिले के महाबलिपुर गांव में कोहराम मच गया। जिन घरों में पुए पकवान बन रहे थे वहां मातम का माहौल कायम हो गया। जिस घर में हादसा हुआ वह घर में तो कोहराम मचा ही। गांव के लोग भी सदमे में थे। दरअसल पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 139 स्थित 10 नंबर नहर के समीप बुधवार को दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बिकी कुमार 21 वर्ष महाबलिपुर का रहने वाला था। इस दुर्घटना में उसका साथी विकास कुमार भी जख्मी हो गया। उसका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। जैसे ही आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। उनलोगों ने शव के साथ सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोग ट्रक चालक को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे दिए जाने की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता वहां पहुंचे। जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी भी आए। दो अधिकारियों ने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाया। परिणामस्वरूप वे लोग जाम हटाने को तैयार हुए। बीडीओ ने बताया कि तत्काल पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रूपए के चेक दिए गए हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिकी के पिता केशरी गांव में ही रहते थे। घर का सारा कारोबार इकलौता संतान बिकी ही संभाल रखा था। दुर्गापूजा के अवसर पर उसने कोरियम में दुकान लगा रखा था। उसी दुकान से अपने ग्रामीण साथी विकास के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जा रहा था। जैसे ही 10 नंबर नहर के समीप पहुंचा कि पटना की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम स्थानीय सदर अस्पताल में कराया गया।