Move to Jagran APP

रामपुर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 23 से

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 12:46 AM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 12:46 AM (IST)
रामपुर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 23 से
रामपुर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 23 से

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में स्वामी रामप्रपन्ना चार्य जी महाराज प्रवचन करेंगे।गांव के लोग इसकी सफलता के लिए जोर शोर से काम कर रहे हैं। सीतामढ़ी के कारीगरों द्वारा यज्ञ मंडप बनाया गया है। कमलेश शर्मा तथा मुकेश कुमार ने बताया कि 23 मार्च को अरवल सोन नदी से शोभा यात्रा निकली जाएगी। इस कार्यक्रम में 501 महिलाएं भाग लेंगी।

prime article banner

कलश शोभा यात्रा रामपुर गाव से आठ बजे निकलेगी। जो अहियापुर स्थित सोन नदी में स्नान पूजन कर पवित्र कलश में जल भर कर यज्ञ मंडप तक लौटेगी। रात्रि में संध्या सात बजे से प्रवचन आरम्भ हो जाएगा। 29 को कथा ज्ञान यज्ञ का समापन हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.