सड़क जाम कर आशा कर्मियों ने किया गुस्से का इजहार
अरवल। पिछले पांच दिसंबर से हड़ताल पर चल रही आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
अरवल। पिछले पांच दिसंबर से हड़ताल पर चल रही आशा कार्यकर्ताओं का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अपनी मांगों के समर्थन में सरकार पर दबाव डालने के उद्देश्य से आंदोलन के नए-नए तरकीब अपना रही हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शित किया। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड तथा बाजार कस्बों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय में एनएच-139 को जाम कर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। आशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में भाकपा माले के जिला सचिव महानंद तथा बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज ¨सह यादव भी प्रदर्शन में मौजूद रहे। इस मौके पर माले के जिला सचिव ने कहा कि आशा कर्मियों की मांग पूरी तरह जायज है। सरकार द्वारा जो वेतन दिया जाता है वह न्यूनतम मजदूरी से भी काफी कम है। ऐसे में आंदोलन करने के अलावा इन लोगों के सामने कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण की बात करती है। लेकिन आशा कार्यकर्ताओं के साथ शोषण की नीति अपनाई जा रही है। इस मौके पर किरण कुमारी,चंद्रावती कुमारी,सुनिता कुमारी, रेणु कुमारी, पूनम कुमारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर कुर्था प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप आशा कर्मियों ने एसएच-69 को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए। तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण लोगों को काफी समस्या हुई। स्थानीय पुलिस के समझाने बूझाने के उपरांत जाम को हटाया गया।जाम का नेतृत्व तारा कुमारी, रेणु कुमारी, सुनिता कुमारी, उषा कुमारी, रागिणी कुमारी आदि कर्मी कर रहे थे।करपी में बिहार चिकित्सा एवं जनसंस्थान कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ता एवं कुरियर कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप करपी-इमामगंज मुख्य पथ को जाम कर दिया। जाम कर रहे कर्मी सरकार तथा स्वास्थ्य मंत्री के विरूद्ध नारेबाजी कर रहे थे। संघ के प्रखंड सचिव विमला देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कर्मी मौजूद थी। इस मौके पर माले नेता उपेंद्र पासवान ने कहा कि आशा कर्मियों की मांग को अविलंब मांग लेना चाहिए। अपनी जायज मांगों को लेकर वे लोग आंदोलन कर रही हैं। इधर कलेर बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 139 पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया गया। सुबह से ही आशा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। जाम के कारण एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। आशा कर्मियों का कहना था कि हमलोग मांग पूरी होने तक आंदोलन करते रहेंगे। सरकार के दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर आशा कर्मियों को समझा बूझाकर जाम हटवाया।