Move to Jagran APP

आशा कार्यकर्ताओं ने जड़ा सिविल सर्जन कार्यालय में ताला

अरवल। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही हैं। इसे लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ता उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में ताला जड़ दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 01:41 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 01:41 AM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने जड़ा सिविल सर्जन कार्यालय में ताला
आशा कार्यकर्ताओं ने जड़ा सिविल सर्जन कार्यालय में ताला

अरवल। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही हैं। इसे लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आशा कार्यकर्ता उग्र हो गए और नारेबाजी करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय में ताला जड़ दिया। परिणामस्वरूप सिविल सर्जन समेत कार्यालय के कर्मी घंटो आशा कार्यकर्ताओं के कैद में रहे। इस दौरान भाकपा माले के जिला सचिव महानंद और गोपगुट कर्मचारी संघ के बच्चु यादव भी मौजूद थे। माले के जिला सचिव ने कहा कि सरकार आशा कर्मियों के साथ बेहतर व्यवहार नहीं कर रही है। दिन-रात काम करने के बावजूद भी उनलोगों को मामूली मानदेय मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा कार्यालय ठेका पर चल रहा है। एक ओर महिलाओं के उत्थान की बात की जाती है तो दूसरी ओर महिला कर्मियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मौके पर गोपगुट कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि आशा कर्मियों के 12 सूत्री मांगों को सरकार जल्द से जल्द पूरा करे नहीं तो आने वाले दिनों में सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को 29 जून 2015 के तहत निर्धारित मानदेय दिया जाए। योग्यताधारी आशाकर्मी को नर्सिंग ट्रे¨नग के लिए नर्सिंग स्कूलों में 50 फीसद आरक्षण की व्यवस्था की जाए। कम से कम 18 हजार रूपए मासिक मानदेय दिया जाए। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष ललिता देवी, कांति देवी, किरण कुमारी, सुनिता कुमारी, शीला देवी, रेणु देवी समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.