Move to Jagran APP

इस प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के रामपुरचाय गांव में मंगलवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Nov 2017 03:06 AM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2017 03:06 AM (IST)
इस प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास
इस प्रदेश का हो रहा चहुंमुखी विकास

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के रामपुरचाय गांव में मंगलवार को देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 142वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में इस प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाने को लेकर कृतसंकल्पित है। इसी का परिणाम है कि इस प्रदेश के कई अफसर भी जेल जा रहे हैं। आज जेल अपराधियों का ठिकाना बनता जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार का सबसे अधिक ध्यान शिक्षा व्यवस्था पर है। पहले भी नीतीश-मोदी की जोड़ी ने इस प्रदेश में कई उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जो बिहार काफी पिछड़ा हुआ था वह एनडीए के नेतृत्व में विकसित हुआ। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि राजद के साथ होने के कारण बीच में विकास की गति धीमी पड़ गई थी। अब फिर यह रफ्तार पकड़ लिया है। मंत्री ने कहा कि महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रही है। एक समय था कि लोग नदियों को तैरकर या पैदल स्कूल जाया करते थे। हाई स्कूल की शिक्षा लड़कियों से काफी दूर थी। प्राथमिक विद्यालय के बाद शायद ही कोई लड़कियां शिक्षा हासिल करती थी। नीतीश कुमार की सरकार ने प्रत्येक गांव को पक्की सड़क से जोड़ा। नदियों में पुल बनवाया और लड़कियों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दिया। उनमें एकरूपता कायम हो इसके लिए पोशाक दिया। आज लड़कियां लड़कों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। आरजेडी की आलोचना करते हुए मंत्री ने कहा कि वह सिर्फ सरकार के खिलाफ बयानबाजी करती है। उसे विकास से कोई लेना देना नहीं है। स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने कहा कि विकास ही मेरी प्राथमिकता है। मैने प्रत्येक गांवों को सड़क तथा पुल से जोड़ा है। सोनभद्र का इलाका नदी नालों से घिरा हुआ था। आज चारों ओर पुल ही पुल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजी के साथ विकास हो रहा है। समाज सेवी सरयू ¨सह की अध्यक्षता तथा आशुतोष कुमार द्वारा संचालित समारोह को जदयू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल,प्रमोद चंद्रवंशी,सुबोध कुमार,दिलीप कुमार,राधेश्याम शर्मा,छोटू ¨सह,वैजु कुमार तथा दयानंद प्रसाद आदि लोगों ने भी संबोधित किया।इसके पूर्व सभी अतिथियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.