Move to Jagran APP

शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए मवि महेंदिया के बच्चे

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेंदिया के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर तथा नालंदा के लिए रवाना हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 12:44 AM (IST)
शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए मवि महेंदिया के बच्चे
शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए मवि महेंदिया के बच्चे

अरवल। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेंदिया के छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर तथा नालंदा के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण वाहन को मुखिया विमला देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि एतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने से बच्चों में ज्ञान का विकास होता है। बच्चे जिन स्थलों के बारे में किताबों में पढ़ते हैं उनका साक्षात दर्शन परिभ्रमण के दौरान करने का मौका मिलता है। प्रधानाध्यापिका श्रीमति कुमारी ने कहा कि सरकार की इस योजना से बच्चों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के 50 छात्र-छात्राएं परिभ्रमण पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ मैं तथा अन्य शिक्षक भी परिभ्रमण के दौरान रहेंगे। बच्चों को परिभ्रमण के दौरान एतिहासिक व धार्मिक स्थलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर शिक्षक चंदन कुमार पाठक, उदय कुमार अचल,अभय कुमार, रूबी कुमारी शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.