स्टंट करने के चक्कर में पुनपुन में बहा युवक
पुनपुन नदी में खतरनाक तरीके से छलांग लगा स्टंट प्रदर्शित करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस नदी में पुल के साथ-साथ बड़े वाहन की छत पर चढ़कर युवक नदी में छलांग लगाते हैं। मंगलवार को भी उफनती नदी में अन्य युवकों के साथ रामबाबू उर्फ बोतल नट ने नदी में छलांग लगायी। छलांग लगाने के उपरांत वह बाहर नहीं निकल सका।
अरवल । पुनपुन नदी में खतरनाक तरीके से छलांग लगा स्टंट प्रदर्शित करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस नदी में पुल के साथ-साथ बड़े वाहन की छत पर चढ़कर युवक नदी में छलांग लगाते हैं। मंगलवार को भी उफनती नदी में अन्य युवकों के साथ रामबाबू उर्फ बोतल नट ने नदी में छलांग लगायी। छलांग लगाने के उपरांत वह बाहर नहीं निकल सका। नदी के तेज बहाव में वह बह गया। हालांकि देर शाम तक उसकी खोजबीन की गई, लेकिन खबर संप्रेषण तक कोई पता नहीं चल पाया है। थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार एवं एएसआइ अनिल कुमार घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ वहां पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को भी खोजबीन के लिए लगाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि उसके परिजन तथा ग्रामीण एसडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन अभी तक उसकी टीम नहीं पहुंची है।