अररिया में मोबाइल लूट के दौरान फायरिंग, विरोध करने पर सफाईकर्मी को मारी गोली, सिकटी में पुलिस की जांच तेज
Araria Sikti Bardaha Road Mobile Snatching Shooting Attack News: सिकटी के बरदाहा थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने का विरोध करने ...और पढ़ें

Araria Sikti Bardaha Road Mobile Snatching Shooting Attack News: अररिया सदर अस्पताल में भर्ती घायल मुकेश मल्लिक और घटना की जानकारी लेते एसडीपीओ
HighLights
सिकटी में मोबाइल लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मारी।
घायल मुकेश मल्लिक को अररिया सदर अस्पताल रेफर किया गया।
एसडीपीओ सदर ने घायल से मिलकर घटना की जानकारी ली।
संवाद सहयोगी, सिकटी (अररिया)। Araria Sikti Bardaha Road Mobile Snatching Shooting Attack News:अररिया जिले के सिकटी प्रखंड अंतर्गत बरदाहा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात मंगलवार रात करीब 8 बजे बरदाहा-ढेगरी सड़क मार्ग पर एसएम पब्लिक स्कूल परिसर स्थित मॉल और काँटाचौक के बीच घटी।
अररिया जिले के सिकटी बरदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदाहा-ढेगरी सड़क पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर मध्य विद्यालय सिंघिया के 25 वर्षीय सफाईकर्मी मुकेश मल्लिक के दाहिने हाथ में मारी गोली
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सदर अस्पताल अररिया किया गया रेफर, डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की दी सलाह
घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे SDPO सदर सुशील कुमार; पीड़ित का बयान दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक से मोबाइल लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसे गोली मारकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित 25 वर्षीय मुकेश मल्लिक बरदाहा थाना क्षेत्र के ढेगरी गांव निवासी विनोद मल्लिक का पुत्र है और मध्य विद्यालय सिंघिया में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।
-1789571670813.webp)
मंगलवार को स्कूल का काम निपटाने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के घर रुक गया था। रात करीब 8 बजे जब वह बरदाहा बाजार से अपनी साइकिल से घर लौट रहा था, तभी मिश्रा मार्ट से काँटाचौक के बीच एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
जेब से जबरन निकाला मोबाइल, विरोध करने पर चला दी गोली
पीड़ित मुकेश मल्लिक ने बताया कि कुछ दूरी आगे जाने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने अचानक उसकी साइकिल रोक ली। इसके बाद अपराधियों ने जबरदस्ती उसकी जेब में हाथ डालकर मोबाइल निकाल लिया और भागने लगे।
जब उसने मोबाइल छीने जाने का विरोध किया और बदमाशों से भिड़ गया, तो हाथापाई के बीच एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर सीधी गोली चला दी। गोली मुकेश के दाहिने बांह में जा लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और बदमाश मौके से फरार हो गए।
CHC से सदर अस्पताल रेफर, जांच के लिए पहुंचे SDPO सदर
फायरिंग की आवाज और घायल की चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों की मदद से गंभीर रूप से जख्मी मुकेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिकटी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया।
देर रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गोली के असर और अंदरूनी चोट का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है।
इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ (SDPO) सदर सुशील कुमार पुलिस बल के साथ अररिया सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बेड पर भर्ती घायल मुकेश मल्लिक और उसके परिजनों से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।
एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और बदमाशों के भागने के रास्तों पर सघन छापेमारी की जा रही है, जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
