Move to Jagran APP

भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देकर की मंगल कामना

संसूसिकटी-लोक आस्था का महापर्व छठ प्रखंड के सभी भागों मे रविवार को उदयीमान भगवान सूय

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:25 AM (IST)
भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देकर की मंगल कामना
भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य देकर की मंगल कामना

संसू,सिकटी-लोक आस्था का महापर्व छठ प्रखंड के सभी भागों मे रविवार को उदयीमान भगवान सूर्यदेव को अ‌र्घ्यं देने के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।इससे पहले शनिवाय को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को पहला अ‌र्घ्य समर्पित किया।पर्व मनाने के लिए प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखर के अलावे बकरा नदी के पीरगंज,डैनिया,तीरा,पड़रिया,नेमुआ,बैरगाछी,रानी पूल आदि घाटों की व्यवस्था की गई थी।साथ ही घाघी नदी के विभिन्न घाटों के अलावे निजी जलाशय तालाबों के किनारे लोगो ने भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य समर्पित करते हुए मंगल कामना की।डेढ़ुआ पंचायत अन्तर्गत,वार्ड संख्या-03 पोखरीया बैरगाछी बकरा नदी के घाट मे छठ को लेकर काफी उत्साह का महौल रहा।जहाँ छठव्रतियों ने अपने-अपने घाटों को विभिन्न प्रकार से सजावट किये।छठवर्ती महिलाये,पूरूष व बच्चे बडी लम्बी समय तक सूर्य-देव भगवान का अस्ताचलगामी स्थिति मे शनिवार अ‌र्ध्य दिया।रविवार के अहले सुबह व्रतियों ने उदयीमान भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्यं दिया। सिकटी के अंचलाधिकारी रवि प्रसाद पासवान ने भी इसी घाट पर सूर्यदेव की पूजा अर्चना कर अ‌र्घ्यं दिया।मौके पर जिप प्रत्याश श्रीमती सुधा भारती,शिक्षक संजय सुमन,शिक्षिका अंजू देवी,शंकर मंडल,प्रेमनाथ मंडल,मृत्युंजय मंडल आदि कई और छठवर्ती सूर्य अ‌र्ध्य मे शामिल थे।इस अवसर पर स्थानीय मुखिया बैधनाथ मंडल,सरपंच रंजीत पासवान, भाजपा आईटीसेल जिला संयोजक रतीश चन्द्र रमण,संजय साह, अशोक शर्मा,रुपेश मंडल,धर्मान्द मंडल,देबुलाल,दिनेश मंडल सहित सैकडों ग्रामीणो का पर्व छठ घाट पर महती उपस्थित रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.