एंबुलेंसकर्मी व टेक्नीशियन गए हड़ताल पर
अररिया। आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को बिहार चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर
अररिया। आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को बिहार चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर फारबिसगंज अनुमंडल अस्पाल के 102 एम्बुलेंस कर्मियों एवं इमरजेंसी टेक्नीशियन कर्मी द्वारा स्थानीय अनुमंडल अस्पताल परिसर में एंबुलेंस सेवा ठप कर दो दिवसीय सामूहिक हड़ताल पर चले गये। इधर एम्बुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीजों द्वारा निजी एम्बुलेंस का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। संघ के सदस्यों ने बताया कि उनकी आठ सूत्री मांगों में 8 घंटे के बदले 12 घंटे ड्यूटी दी जाती है, जबकि वेतन का भुगतान 8 घंटे का ही किया जाता है। श्रम कानूनों को दरकिनार करते हुए कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश से भी वंचित रखा जाता है। कर्मियों को दीपावली, होली, दशहरा, छठ, ईद आदि त्योहारों में भी कोई छुट्टी नहीं दी जाती है, इन छुट्टियों के दिन कार्य करने पर भी किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाता है, जो श्रम कानून का स्पष्ट रूप से उल्लंघन है आदि मांगें शामिल हैं । मौके पर एमटीके संतोष कुमार ठाकुर, शशी नाथ झा, तपेश कुमार मंडल, प्रवेश कुमार, रोशन कुमार मंडल, एंबुलेंस ड्राइवर सुरेश कुमार दास, विनोद कुमार, रणजीत ¨सह, ललन कुमार, इश्तियाक आलम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।