Move to Jagran APP

नगर परिषद में 20 दिनों से कर्मचारी हैंअनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद परिसर में गुरुवार को नप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरनाथ झा क

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 01:02 AM (IST)
नगर परिषद में 20 दिनों से कर्मचारी हैंअनिश्चितकालीन हड़ताल पर
नगर परिषद में 20 दिनों से कर्मचारी हैंअनिश्चितकालीन हड़ताल पर

अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद परिसर में गुरुवार को नप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरनाथ झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी संघ के पांच सूत्री मांगों पर चर्चा किया गया। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर विगत 13 अक्टूबर से नगर परिषद के सभी कर्मचारी अपने कार्य ठप कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। वहीं, मांगों के समर्थन में विगत 23, 24 एवं 25 अक्टूबर को आमरण अनशन भी किया गया। आमरण अनशन के दौरान हृदयगति रुकने के कारण रिटायर्ड प्रधान सहायक सुरेंद्र नाथ मिश्रा के आकस्मिक निधन होने के बाद नगर परिषद के पदाधिकारियों ने 48 घंटे के अंदर बोर्ड की विशेष बैठक में प्रस्ताव लाकर मंजूरी देने की बात कह कर अनशन को खत्म करवाया। लेकिन 29 अक्टूबर को हुए बोर्ड की बैठक में कर्मचारियों की सभी मांगों को ध्यान नहीं देते हुए औपचारिक बैठक की गई और कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया गया। मौके पर बैठक में मौजूद संघ के सचिव सूरज कुमार सोनू ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारी संघ के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि महासंघ के पदाधिकारियों को सारी स्थिति की जानकारी दे दी गई है। आगे की रणनीति महासंघ के पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार तय किया जाएगा। सचिव सोनू ने बताया कि नगर परिषद के छल और धोखे से सभी कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। अब सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ साथ उग्र आंदोलन करने के लिए विवश हो रहे हैं। मौके पर बैठक में मुकेश पांडे, गंगा प्रसाद दास, रजनीश रंजन, आर्यन राय, अमित कुमार, रंजीत साहनी, संजय जायसवाल, वसीम अहमद, कुंदन ¨सह, सत्य प्रकाश, गजेंद्र ¨सह, शिवशंकर तिवारी, राम नारायण राय, कन्हैया मल्लिक, अर्जुन मलिक, चंपा देवी, वसंत मरीके, जितेंद्र मरीक, उपेंद्र मरीके, कृष्णानंद मंडल, रंजीत साहनी, अमित कुमार, दिनेश वर्मा, मनोज प्रभाकर, राजा ¨सह, संजय मरीक, भीम मारिक सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.